फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश की आजादी में मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान

देश की आजादी में मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान

Wed, 26 Dec 2018 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
देश की आजादी में मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देश की आजादी में भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें महामना की उपाधि मिली है। महामना ने युवाओं को देश की आजादी के लिए प्रेरित किया।

ये बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कांवली रोड स्थित हिंदू नेशनल कॉलेज में कहीं। मुख्यमंत्री पं. मालवीय की 157वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मालवीय संस्कृत के विद्वान थे। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षित कर देश सेवा के लिए तैयार करना था। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महामना मालवीय मिशन देहरादून के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चन्दोला, बालकृष्ण जायसवाल, अनिल गोयल, विधु गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed