{"_id":"5bd229cdbdec2269602c4d38","slug":"111540499917-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के सात बड़े अस्पतालों में खुलेंगे अत्याधुनिक डायलिसिस सेँटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के सात बड़े अस्पतालों में खुलेंगे अत्याधुनिक डायलिसिस सेँटर
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के छह जिलों में सात डायलिसिस सेंटर खोलने जा रहा है। इनमें से तीन सेंटरों को पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा। जबकि चार का संचालन स्वास्थ्य विभाग खुद करेगा।
बृहस्पतिवार को अपर सचिव स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि जिला चिकित्सालय हरिद्वार, संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार, जिला चिकित्सालय ऊधमसिंह नगर में डायलिसिस सेंटर पीपीपी मोड में संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में निजी कंपनियों से बात कर ली गई है। इसके अलावा बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, मेडिकल कालेज श्रीनगर में डायलिसिस सेंटर खोलकर स्वास्थ्य विभाग खुद इनका संचालन करेगा। पंत ने बताया कि बेस हास्पिटल अल्मोड़ा में मरीजों की डायलिसिस के लिए तीन मशीनों को मंगा लिया गया है। शेष अन्य अस्पतालों के लिए मशीनेें मंगाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के चुनिंदा अस्पतालाें में ही डायलिसिस की सुविधा है।