{"_id":"5bc79a75bdec226d0679c226","slug":"111539807861-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेपी और एसजीआरआर ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेपी और एसजीआरआर ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बालक वर्ग में एजीआरआर इंटर कॉलेज ने स्टेडियम बुल्स को और बालिका वर्ग में एमकेपी ने केवीएफआरआई को हराकर हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले बुधवार को पवेलियन ग्राउंड में खेले गए।
बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एजआरआर इंटर कॉलेज और स्टेडियम बुल्स के बीच हुआ। मैच में एजीआरआर की टीम स्टेडियम बुल्स की टीम पर हावी रही। अंत में एजीआरआर ने मैच को 21-15 के अंतर से जीत लिया। टीम के लिए ललित नेगी ने सर्वाधिक छह गोल दागे। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमकेपी की टीम ने केवी एफआरआई की टीम को 10-6 से मात दी। एमकेपी की ओर से किरन चार और वंशिका तीन गोल करने में सफल रहीं। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष एमसी शाह ने विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया। इस दौरान दिनेश असवाल, नवनीत सेठी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।