{"_id":"5bc79a65bdec2269556a940d","slug":"111539807845-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
15वीं राष्ट्रीय फिगर स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुरुग्राम में आईस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों ने 19 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें जुवेनायल, नोविस, जूनियर, सीनियर और सिंक्रोनाइज स्केटिंग स्पर्धा में प्रतिभाग किया। हर्षिता रावतानी ने 4, अपूर्वा सिंह व आदर्श रावत ने 3-3, निष्ठा पैन्यूली, अक्स पयाल, युवराज गुलाटी, शांतनु कौशल, ऐश्वर्या प्रभा सिंह, दिहिका पंवार, मंसा कौशल, तनिष्का सिंह, यशस्वी सिंह ने 1-1 पदक जीता। टीम के जीत पर आईस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ ही राज्य सरकार से स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में बने आईस रिंग को खुलवाकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाने की मांग की है।