फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिल्म उद्योग का हब बनेगा उतराखंड : कौशिक

फिल्म उद्योग का हब बनेगा उतराखंड : कौशिक

Sat, 22 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
फिल्म उद्योग का हब बनेगा उतराखंड : कौशिक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चौथे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार को सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मशहूर फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी समेत फिल्म जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मदन कौशिक ने कहा कि सरकार बाहें फैलाए फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का स्वागत कर रही है। फिल्म उद्योग को सभी तरह की सुविधाएं देकर उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अमर उजाला इस आयोजन का प्रिंट मीडिया पार्टनर है।
शुक्रवार देर शाम सिल्वर सिटी में फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग के लिए जरूरी सभी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां की शानदार लोकेशन फिल्मकारों को पसंद भी आ रही हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय में यहां फिल्म निर्माण में खासी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार भी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। फिल्म निर्माण की दिक्कतों को दूर करते हुए सरकार ने सभी तरह के शुल्क माफ करने का फैसला लिया है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड में आकर शूटिंग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजकों की मेहनत के कारण ही कई युवा प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।
विज्ञापन

फिल्म निर्देशक और निर्माता रमेश सिप्पी ने उत्तराखंड के कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग में भी बड़ी संख्या में प्रदेश के लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा कि कई शॉर्ट फिल्मों के जरिये भी यहां की प्रतिभाएं दुनिया के सामने आई हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़े अपने कई संस्मरण भी साझा किए। विशेषकर शोले से जुड़ी यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सलीम, जावेद के लेखन के बिना उस फिल्म के निर्माण के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर फिल्म कलाकार किरन जुनेजा, विवेक वासवानी, राजेंद्र गुप्ता, प्रभाकर शरण, आयोजक राजेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में फिल्म उद्योग से जुड़े लोग और दर्शक मौजूद रहे।
--
सुपरहिट फिल्म सागर की स्क्रीनिंग
शुक्रवार शाम फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म सागर की स्क्रीनिंग की गई। ऋषि कपूर, कमल हासन और डिंपल कपाडिया अभिनीत फिल्म की स्क्रीनिंग में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। वहीं, सुबह के सत्र में कोस्टारिका की फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें इंडियन स्पेनिश एक्टर प्रभाकर शरण भी मौजूद रहे। इसके अलावा किस्मत, मखमली, आरआईपी ह्यूमैनिटी, रागिनी, पांच साल, नूरी दी लाइट, ग्रीन मावेरिक्स, स्वच्छ भारत, प्लेज दी सेल्फ कमिटमेंट, रफ्तार ए जिंदगी, पंखुड़ी, गढ़वाली फीचर फिल्म छोलियार, ए द लॉस्ट चाइल्डहुड, तिरंगा मेरा प्यार, पुण्यतिथि डेथ एनिवर्सरी, रियल हीरो ऑफ उत्तराखंड फुटबाल, बिसकिट्स स्ट्रे इन धूम, चुम्मी, डिफरेंट नॉट रॉंग और एफआईएएनई का प्रदर्शन किया गया।

--
छात्रों की वर्कशॉप आज
फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को छात्रों के लिए तुलाज इंस्टीट्यूट में वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें फिल्म उद्योग से जुड़े कई सितारे शामिल होंगे। वह छात्रों को फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देने के साथ ही उनके सवालों के जवाब भी देंगे। सुबह 10 बजे से ही फिल्मों का प्रदर्शन भी शुरू हो जाएगा। सबसे पहले रंगून फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अनटोल्ड स्टोरी, पाखंडी बाबा, रिलेशन, तनु वेड्स मनु, अनफिट, बिचौलिया, ये दूरियां, नैनीताल की पद्मावती, राजू बजरंगी, फेदर टच, कासानावा, वाइल्ड फायर, आइना, रन अवे, ब्लाइंड डेट, आईएम फाइन, एन एप्पल ए डे, रेग्रेट और थ्री कन्हैया शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed