फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 सीएमएस स्थानांतरित, चार सीएमओ बने

15 सीएमएस स्थानांतरित, चार सीएमओ बने

Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
15 सीएमएस स्थानांतरित, चार सीएमओ बने
15 सीएमएस स्थानांतरित, चार सीएमओ बने
विज्ञापन

-चिकित्साधिकारी के पद पर 46 अभ्यर्थियों की नियुक्ति सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शासन ने अपर निदेशक स्तर के 15 चिकित्साधिकारियों (सीएमएस) का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें से चार को मुख्य चिकित्साधिकारी का पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के रिक्त पदों पर भी चयनित 46 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
प्रांतीय सेवा संवर्ग के जिन चार चिकित्साधिकारियों को सीएमओ बनाया गया है वे पूर्व के तैनाती स्थल पर ही कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यरत थे। सीएमओ बनाए गए चिकित्साधिकारियों में डॉ. शैलजा भट्ट को ऊधम सिंह नगर, डॉ. विनीता शाह को अल्मोड़ा, डॉ. भारती राणा खर्कवाल को नैनीताल, डॉ. ऊषा गुंजियाल को पिथौरागढ़ का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 12 चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इनमें डॉ. संजय कुमार प्रमुख परामर्शदाता बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, डॉ. निर्मला पुनेठा प्रमुख चिकित्साधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ. सरोज नैथानी अपर निदेशक महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देहरादून, डॉ. सुमन आर्या अपर निदेशक महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देहरादून, डॉ. शंकर दत्त जोशी प्रमुख परामर्शदाता दून चिकित्सालय, डॉ. अनूप कुमार डिमरी अपर निदेशक महानिदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देहरादून, डॉ. तारादत्त रखोलिया प्रमुख चिकित्साधीक्षक जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, डॉ. कमल कुमार शर्मा प्रमुख परामर्शदाता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर, डॉ. राजेश शाह प्रमुख चिकित्साधीक्षक बीडी पांडेय चिकित्सालय नैनीताल, डॉ. भूपेंद्र सिंह सामंत प्रमुख परामर्शदाता बेस चिकित्सालय हल्द्वानी और डॉ. तारा आर्या को प्रमुख परामर्शदाता बीडी पांडेय महिला चिकित्सालय नैनीताल का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य को मिले 46 चिकित्साधिकारी
चिकित्सा सेवा बोर्ड से चिकित्साधिकारी पद पर कुल 478 लोगों का चयन हुआ था। इनमें से महज 46 लोगों ने अंतिम रूप से ज्वाइनिंग की सहमति दी है। इनमें डॉ. राकेश प्रताप सिंह-सितारगंज, डॉ. अमित चंद्र मिश्रा- ऊधम सिंह नगर, डॉ. मो. अनीस खान-चमोली, डॉ. अमित कुमार मिश्रा- हरिद्वार, डॉ. प्रियंका काला-पौड़ी, डॉ. धनंजय पाठक-अल्मोड़ा, डॉ. शशांक शेखर-रुद्रप्रयाग, डॉ. विनोद तिवारी-पिथौरागढ़, डॉ. शिवांगी भारद्वाज-ऊधम सिंह नगर, डॉ. अक्षय-अल्मोड़ा, डॉ. मनोज सिंह कुंवर-पिथौरागढ़, डॉ. अतुल कुमार-पिथौरागढ़, डॉ. संबेग सिंह-उत्तरकाशी, डॉ. मोहम्मद राशिद-पिथौरागढ़, डॉ. प्रेमलता शर्मा-अल्मोड़ा, डॉ. देविका सिंह-रुद्रप्रयाग, डॉ. अश्विनी गोस्वामी-चमोली, डॉ. चित्रलेखा-चंपावत, डॉ. श्रुति सकलानी-टिहरी, डॉ. चंदन मिश्रा-चमोली, डॉ. मोहित गुलिया-चमोली, डॉ. जयप्रताप सिंह-बागेश्वर, डॉ. पुष्पा बिष्ट-बागेश्वर, डॉ. चंदन कुमार सिंह-बागेश्वर, डॉ. कोमल-हरिद्वार, डॉ. संदीप-चमोली, डॉ. सोनू उपाध्याय-पिथौरागढ़, डॉ. फरहा प्रवीन-ऊधमसिंह नगर, डॉ. राहुल बत्रा-चमोली, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह-बागेश्वर, डॉ. दीक्षा तिवारी-ऊधम सिंह नगर, डॉ. राजा छाबड़ा-पिथौरागढ़, डॉ. मिथलेश कुमार-ऊधमसिंह नगर, डॉ. स्मृति कोठारी-पिथौरागढ़, डॉ. पीयुष रंजन संधू-रुद्रप्रयाग, डॉ. मेघा शर्मा-चमोली, डॉ. प्रियेशी रावत-टिहरी, डॉ. दीप्ति रानी चौहान-बागेश्वर, डॉ. आशुतोष कुमार झा-उत्तरकाशी, डॉ. मयंक कौशिक-पौड़ी, डॉ. यादव भारत बाबूराम-चमोली, डॉ. रविकांत-पिथौरागढ़, डॉ. अन्नन्ता थुलघारिया-नैनीताल, डॉ. डिंपल भाकुनी-बागेश्वर और डॉ. रूहीन सिद्दीकी को टिहरी भेजा गया है। बाकी अभ्यर्थियों ने संविदा पर हुई इन नियुक्तियों में रुचि नहीं दिखाई, लिहाजा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed