फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतरकाशी जिले की घटना से चमोली में उबाल

उतरकाशी जिले की घटना से चमोली में उबाल

Sun, 19 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी जिले की घटना से चमोली में उबाल
गोपेश्वर। उत्तरकाशी में नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से रविवार को चमोली जिले में दिनभर माहौल तनावपूर्ण रहा। गोपेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने जुलूस-प्रदर्शन कर घटना में शामिल अपराधियों का पुतला फूंका। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए मुख्य बाजार से लेकर मंदिर मार्ग तक फ्लैग मार्च किया। जोशीमठ पोखरी, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, थराली और देवाल क्षेत्रों में भी घटना को लेकर लोगों में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन

घटना के विरोध में व्यापार संघ से जुडे़ व्यापारी गोपेश्वर मुख्य बाजार में इकटठा हुए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर जुलूस-प्रदर्शन किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, महामंत्री आयुष चौहान, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी और पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान ने शीघ्र अपराधियों की पहचान कर सजा दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने बाहरी क्षेत्र से उत्तराखंड में आ रहे लोगों का सत्यापन करने की मांग उठाई है। जोशीमठ में भी पुलिस टीम ने नगर में गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर एबीवीपी के अध्यक्ष सुधीर राणा, नगर संगठन मंत्री प्रवीण असवाल, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट, नेहा, संजय राणा, चंद्रकला तिवारी, नंदी राणा, चंद्रकला खंडूरी आदि मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट का कहना है कि संपूर्ण जिले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed