फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम में गरजे मलिन बस्तीवासी

नगर निगम में गरजे मलिन बस्तीवासी

Tue, 24 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में गरजे मलिन बस्तीवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण और मालिकाना हक की मांग के समर्थन में पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में मलिन बस्तीवासियों ने रैली निकाल नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मलिन बस्तियों को निगम की ओर से भेजे जा रहे नोटिस को निरस्त करने की मांग की। पूर्व विधायक ने नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन देकर नोटिस जल्द वापस लेने को कहा। हजारों प्रदर्शनकारियों के नगर निगम पहुंचने के कारण पुलिस-प्रशासन सांसें अटकी रहीं और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और मलिन बस्ती के करीब डेढ़ हजार लोग परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई, जो लैंसडोन चौक, बुद्धा चौक होते हुए निगम पहुंची। यहां मलिन बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। रैली में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अतिक्रमण अभियान की आड़ में मलिन बस्तियों को उजाड़ने की साजिश चल रही है, जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। मलिन बस्तियों को हटाने की कार्रवाई तुरंत रोकी जानी चाहिए। पूर्व विधायक राजकुमार ने 2016 में मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण के लिए बने कानून को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

--
129 मलिन बस्तियों में विभागों ने कराए विकास कार्य
रैली का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शहर में 129 और प्रदेश में 582 मलिन बस्तियां हैं, जो नगर पालिका, नगर निगम से सूचीबद्ध हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों के लिए सुधार, विनियमितीकरण पुनर्व्यवस्थापन विधेयक 2016 में पारित किया था। इसे पांच अगस्त 2016 को राज्यपाल ने भी स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद मलिन बस्ती के लोगों को मालिकाना हक देना शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों में विभिन्न विभागों ने विकास कार्य कराए हैं। ऐसे में इन बस्तियों को उजाड़ना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रैली में ये लोग रहे शामिल
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, अशोक वर्मा, नीनू सहगल, आनंद त्यागी, टीटू त्यागी, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, राजेश चौधरी, मीना बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र पाल सिंह, उदयवीर मल्ल, अशोक शर्मा, राजेंद्र खन्ना, कमर खान, एजाज, मुकेश सोनकर, सोमप्रकाश, देविका रानी, ओमी यादव, मनोज कुमार, मोहन काला, अनूप कपूर, सुरेश चंद, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान, इंतजार अहमद, राजेश गुप्ता, निर्मला देवी, अफसर अहमद, गुलशन, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed