{"_id":"5b33f6a54f1c1bb51e8b8340","slug":"111530132133-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्यधाम में बच्चों की होगी विशेष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्यधाम में बच्चों की होगी विशेष जांच
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
आपका बच्चा ठीक से खाता नहीं है? ज्यादातर बीमार या सुस्त रहता है? उम्र के हिसाब से लंबाई और वजन काफी कम है? अगर आपके बच्चे के साथ भी इस तरह की कोई परेशानी है, तो एक जुलाई (रविवार) को आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचकर मुफ्त जांच और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श का लाभ ले सकते हैं। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन समेत कई अन्य जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एक जुलाई को दून अस्पताल के पास आरोग्यधाम अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल पेट संबंधी बीमारियों और मोटापे से संबंधित मामलों की जांच कर उपयोगी परामर्श देंगे। नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश बच्चों से जुड़े मामलों की जांच करेंगे। साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ भी लोगों की मुफ्त जांच करेंगे। शिविर में कुछ दवाएं भी मुफ्त प्रदान की जाएंगी।