फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड में नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण रद्द

उतराखंड में नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण रद्द

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड में नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में एमडी, एमएस में दाखिलों के लिए चल रही नीट पीजी की काउंसिलिंग का दूसरा चरण रद्द हो गया है। अब पांच मई से नए सिरे से काउंसिलिंग शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने यह फैसला लिया है। जिन छात्रों ने दाखिला ले लिया है, उनका दाखिला भी रद्द कर दिया गया है। अब पांच से सात मई तक सभी को दोबारा च्वाइस भरनी होगी।
सुप्रीम कोर्ट में रचित सिन्हा एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस पर आए फैसले के मुताबिक, प्रदेश में चल रही केंद्रीयकृत काउंसिलिंग रद्द की गई है। द्वितीय चरण में जितनी सीटें अलॉट हुईं, वह शून्य मान ली गई हैं। जिन छात्रों ने दूसरे चरण में आवंटित सीटों पर दाखिला लिया है, वह भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने कॉलेज से सभी प्रमाण-पत्र वापस ले लें। जो फीस दूसरे चरण की काउंसिलिंग या दाखिले में जमा कराई है, वह भी वापस दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि जिन छात्रों ने अपने प्रमाण-पत्र जमा कराए होंगे, वह उन्हें वापस ले लें। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय हर संभव मदद करेगा। साथ ही एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दूसरे चरण का काउंसिलिंग शेड्यूल दोबारा जारी कर दिया है। प्रो. जुयाल के मुताबिक, चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के सभी विश्वविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटीज को नए सिरे से दूसरे चरण की काउंसिलिंग का आदेश दिया है, इसीलिए विवि ने यह फैसला लिया है। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि जो छात्र अखिल भारतीय स्तर की नीट पीजी काउंसिलिंग से दाखिला ले लेगा, वह किसी भी राज्य की काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन सीटों पर है मौका
प्रदेश में दूसरे चरण के लिए नीट पीजी की 122 सीटें रिक्त हैं। इसमें 45 नॉन क्लीनिकल की सीटें हैं। दूसरे चरण के 25 अप्रैल को हुए आवंटन में यह सभी सीटें खाली रह गईं थी। हालांकि, तमाम अभ्यर्थियों ने पुरानी आवंटित सीट को अपग्रेड भी किया था।
--
दूसरे चरण का नया काउंसिलिंग कार्यक्रम
नए पंजीकरण और फीस जमा कराने की तिथि : पांच मई सुबह दस बजे से सात मई दोपहर एक बजे तक
च्वाइस फिलिंग, पुराने छात्रों की नई च्वाइस फिलिंग : पांच मई सुबह दस बजे से सात मई दोपहर एक बजे तक
दूसरे चरण का सीट आवंटन : आठ मई को दोपहर दो बजे के बाद
आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि : 10 मई
--
यह है वेबसाइट : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed