फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस से बचने को साड़ी पहनकर कोर्ट पहुंचे आरोपी

पुलिस से बचने को साड़ी पहनकर कोर्ट पहुंचे आरोपी

Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से बचने को साड़ी पहनकर कोर्ट पहुंचे आरोपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट परिसर में मौजूद लोग बुधवार को उस समय भौचक्के रह गए जब एकाएक दो लोग वहां साड़ी पहनकर पहुंच गए। हैरानी उस समय ज्यादा हुई जब इन्होंने कोर्ट रूम में साड़ियां उतारनी शुरू कर दी। दरअसल, ये दोनों लोग कोई और नहीं बल्कि पुलिस और वन विभाग की टीम से बचते फिर रहे गुलदार के शिकारी थे, जो करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे थे। उनके सरेंडर की सूचना पर उनके पीछे सुबह से ही पुलिस और वन विभाग की टीम लगी हुई थी।

फिल्मी अंदाज में हुई इस कहानी का पटाक्षेप कुछ देर बाद उनके वकीलों ने किया। पता चला कि गत 22 मार्च को राजाजी पार्क के हरिपुर इलाके में गड्ढों में गुलदार की खालें और हड्डियां मिली थीं। आशंका थी कि ये अंग शिकारियों ने यहां दबाए हुए हैं। इसके कुछ दिन बाद वन विभाग ने रायवाला निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। उससे जब पूछताछ की गई तो उसने शिकार में पंछी, सहजान, योगेश और अजीवा का नाम भी टीम को बताया। यही नहीं सोनू ने एक डिप्टी रेंजर का नाम भी वन विभाग को बताया। इस प्रकरण में वन विभाग ने पंछी, सहजान और योगेश को प्रमुख आरोपी बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी। तभी से पंछी और सहजान के पीछे वन विभाग की टीम लगी थी। बुधवार को वन विभाग को सूचना मिली थी कि पंछी और सहजान कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं। इसी के चलते दोनों आरोपी बुधवार को साड़ी पहनकर अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे। जब तक वन विभाग के कर्मचारी उन्हें पकड़ते वे कोर्ट में दाखिल हो चुके थे। वन विभाग की टीम इन दोनों का रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। राजाजी पार्क के निदेशक सनातन ने बताया कि दोनों वांछित आरोपी पुलिस और वन विभाग की टीम से बचने के लिए साड़ी पहनकर कोर्ट में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed