{"_id":"5ada555e4f1c1b81028b5979","slug":"111524258142-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में होगा हाईकोर्ट के आदेश पालन : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में होगा हाईकोर्ट के आदेश पालन : सीईओ
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में होगा हाईकोर्ट के आदेश पालन : सीईओ
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) एसबी जोशी ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों और खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन हो रहा है या नहीं।
मुख्य शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित केनवुड स्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल में एनसीईआरटी की किताबों के संबंध में जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में एनसीआरटीई की ही किताबाें को लागू किया गया है। स्कूल संचालक ने सीईओ को बताया कि बच्चे या अभिभावक जहां से चाहे किताबें खरीद सकते हैं, इसके लिए वे स्वतंत्र हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी जोशी ने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य को हिदायत दी कि जो भी गाइड लाइन जारी की गई है उसके अनुसार ही किताबों को लागू किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
सीईओ ने बताया कि जिला एवं खंड शिक्षाधिकारियाें को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण करें, और देखें कि स्कूल प्रबंधन एनसीईआरटी की किताबों को लागू कर रहा या नहीं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को सख्ती से लागू कराया जाएगा। प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।