{"_id":"5ac533f34f1c1bdc618b5951","slug":"111522873331-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और जनता को सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान किया। कहा कि पिछले एक साल में निकायों में विकास कार्यों को लेकर बजट की कोई कमी आड़े नहीं आई। इसी उपलब्धि को लेकर हम आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यहां जितने भी कार्यकर्ता मौजूद हैं, इनमें कुछ चुनाव लड़ने वाले हैं और कुछ लड़वाने वाले हैं। चुनाव के बारे में इन लोगों को बहुत कुछ बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे नगर निगम के लिए किए गए कार्यों के विवरण के पंपलेट बनाकर इसे महानगर में वितरित कराएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री संजय ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। महानगर के सभी 840 बूथों पर यह कार्यक्रम होंगे। इनमें पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। हर बूथ पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, विधायक गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक विनोद चमोली, प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर महामंत्री राजेंद्र ढिल्लो, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।