फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जल संरक्षण के लिए जन सहयोग जरूरी

जल संरक्षण के लिए जन सहयोग जरूरी

Fri, 23 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण के लिए जन सहयोग जरूरी
जल संरक्षण के लिए जन सहयोग जरूरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
विश्व जल दिवस पर गति फाउंडेशन की ओर से वसंत विहार क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि भारतीय वन्य जीव संस्थान की प्रोफेसर डा. रुचि बडोला ने कहा कि समुदाय की भागीदारी के बगैर जल स्रोतों का संरक्षण संभव नहीं है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। जब तक लोग आगे नहीं आएंगे कुछ नहीं किया जा सकता। लोग पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए आगे आएं। उदिशा सकलानी ने वेस्ट वाटर को री-साइकिल कर इसके इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में लोग पानी को इसी तरह से बचा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए बनी नीतियों एवं कानून में आवश्यक संशोधन पर भी जोर दिया गया। गति फाउंडेशन के ऋषभ श्रीवास्तव ने वर्षा जल के संरक्षण और इसके इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समय रहते पानी की बर्बादी को न रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस विभापुरी दास, एसके दास, गति फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल, प्रेरणा रतूड़ी, डीआईटी, आईएमएस, ग्राफीक एरा विवि के छात्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed