{"_id":"5aa2f8324f1c1bb2758b4919","slug":"111520629810-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता ऐप के प्रति जागरूक कर रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता ऐप के प्रति जागरूक कर रहा निगम
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
किसी काम के सिलसिले में नगर निगम जाने वालों को स्वच्छता ऐप के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उनके मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराने के साथ ही उसे ऑपरेट करने की जानकारी भी दी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ऐप अधिक से अधिक लोगों के डाउनलोड करने से स्वच्छता सर्वे में नगर निगम को टॉप रैकिंग तक पहुंचने में नंबर जुड़ेंगे।
दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण में जनता की रायशुमारी से नगर निगम को 1400 नंबर मिलने हैं। स्वच्छता ऐप भी इन्हीं में शामिल है। प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर लोग शहर में कूड़े और दूसरी समस्याएं निगम तक पहुंचा पाएंगे। 10 मार्च तक 2278 लोगों को यह ऐप डाउनलोड करना है, लेकिन नौ मार्च तक 1871 लोगों ने ही एप डाउनलोड किया। लक्ष्य पूरा करने के लिए निगम के सभी अनुभागों में पहुंचने वालों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
--
अधिक से अधिक लोगों के स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने से शहर में कूड़े और अन्य जन सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी नगर निगम को मिल पाएगी। निगम इसमें तत्काल कार्रवाई करेगा। एप डाउनलोड होने से नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर भी मिलेंगे। निगम की सात टीमों ने कलेक्ट्रेट, तहसील, एमडीडीए, पुलिस लाइन पहुंचकर लोगों को ऐप की जानकारी दी है। -नीरज जोशी, अपर आयुक्त