फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूमधाम से मनाया गया मंकर संक्रांति का पर्व

धूमधाम से मनाया गया मंकर संक्रांति का पर्व

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया मंकर संक्रांति का पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

द्रोणनगरी में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई जगहों पर खिचड़ी का भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, गढ़ी कैंट में टपकेश्वर मंदिर स्थित टोंस नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर अन्य दान किया।
मकर संक्रांति पर्व पर शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान के दर्शन कर मंदिरों में खिचड़ी, फल आदि दान किया। वहीं, वार्ड-16 बकरालवाला में भाजपा नेता अनुज रोहिला की ओर से खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया। इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें एक-दूसरे से जोड़ता है, जिससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। त्योहारों पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, सिकंदर सिंह, डीडी जोशी, आकाश बाली, कुलदीप रावत, राकेश नेगी, अमित गुप्ता, नीलम, राजेश, मुकेश रावत आदि मौजूद रहे। उधर, टपकेश्वर मंदिर स्थित टोंस नदी में सुबह से ही लोगों की भीड़ स्नान को उमड़ पड़ी। लोगों ने स्नान के बाद खिचड़ी आदि का दान किया। इसके बाद मंदिर जाकर बाबा टपकेश्वर के दर्शन किए।
विज्ञापन

---
फोटो
मकर संक्रांति का विशेष महत्व : जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम
मकर संक्रांति पर पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की ओर से टपकेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, यज्ञ और भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति विशेष महत्व है। समाज में सभी लोगों के बीच प्रेम-सौहार्द बना रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैंट विधायक हरबंश कपूर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी, विनय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मकर संक्रांति पर अखंड पाठ का भोग
मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को गुरुद्वारा साहिब डाकरा में चल रहे गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भोग पड़ा। हजूरी रागी गुरुद्वारा डाकरा भाई धर्मेंद्र सिंह ने कीर्तन और अरदास किया। वहीं, भाई रोहतरस सिंह और दिल्ली से आए भाई हरबंस सिंह सोढ़ी ने संगत को निहाल किया। इसके बाद आयोजित लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब डाकरा के प्रधान सरदार दलीप सिंह, गुरमीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, मोहन सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलजार सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
--
टपकेश्वर में चला सफाई अभियान
गढ़वाल सभा गढ़ी कैंट की ओर से टपकेश्वर मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई रखने के फायदे बताए गए। इस मौके पर गुरु प्रसाद तिवारी, केएस रावत, उमेश चंद्र, प्रेम सिंह राणा, आरसी नैथानी आदि मौजूद रहे।
--
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
मोहकमपुर स्थित राजेश्वरीपुरम् में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा शिव मंदिर से पल्लविका नर्सरी तक निकली। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कथा व्यास पं. सुरेंद्र प्रसाद कोठियाल ने कहा कि हर पर्व का अपना महत्व है। मकर संक्रांति भी उनमें से एक है। इस दौरान तोताराम पंत, राधाकृष्ण, पंत, गिरीश, कृष्ण, पुष्पा पंत आदि मौजूद रहे।
--
घुघुती मकर संक्रांति महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम
नेशनल हैंडलूम एक्सपो के समापन पर परेड ग्राउंड में घुघुती मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। विशिष्ट अतिथि उमेश अग्रवाल ने प्राउड पहाड़ी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने बताया कि एक्सपो में पांच करोड़ 62 लाख की बिक्री हुई।
--
मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से निरंजनपुर स्थित आश्रम सभागार में सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें साध्वी ममता भारती ने मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया। साध्वी सुभाषा भारती ने भी विचार रखे।

--
बन्नू बिरादरी ने भी मनाया पर्व
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बन्नू बिरादरी ने रविवार को लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व मनाया। इसके बाद पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता और भंडारा भी हुआ। इस मौके पर मनीष गेरा, रामस्वरूप भाटिया, संजीव विरमानी, तिलक राज, हरीश गुलाटी, विनय अरोड़ा, विक्की खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed