{"_id":"5a4002744f1c1b0d788b4bfa","slug":"111514144372-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बीएसएनएल को हराकर यूजेवीएनएल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-बीएसएनएल को हराकर यूजेवीएनएल बना चैंपियन
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल को हराकर यूजेवीएनएल बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में बीएसएनएल को हराकर यूजेवीएनएल की टीम विजेता बनी। गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम को हराकर सचिवालय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
परेड मैदान स्थित क्रीड़ा हॉल में रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। यूजेवीएनएल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि दूसरे सेट में बीएसएनएल के खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए जीत हासिल की, लेकिन वह तीसरे सेट में प्रदर्शन जारी नहीं रख सके। इसके चलते यूजेवीएनएल ने 2-1 से बीएसएनएल को शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सचिवालय की टीम ने गढ़वाल विवि की टीम को 2-1 से हराया।
मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 व उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, उपाध्यक्ष विक्रम राणा, महासचिव शिवेंद्र नारायण सिंह, एनएस पंत, पुनीता नागलिया, संजय टोलिया, दीपक रावत, रोहित रतूड़ी, प्रमोद आर्या और रंजन क्वीरा समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।