फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11-year-old boy dies after his scooter skids in Asharodi

Dehradun News: आशारोड़ी में स्कूटी फिसलने से 11 वर्षीय बालक की मौत

Mon, 25 May 2026 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy dies after his scooter skids in Asharodi
आशारोड़ी में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्कूटी फिसलने से हुए हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि आशारोड़ी के पास स्कूटी स्लिप होने के कारण एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे निजी वाहन से वेलमेड अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। अस्पताल में पुलिस को घायल बालक के पिता प्रवीण कुमार और अन्य परिजन मिले। पूछताछ में बताया गया कि स्कूटी फिसलने से प्रवीण कुमार के 11 वर्षीय पुत्र कृष्णा को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए वेलमेड अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार को कृष्णा की मौत हो गई। कृष्णा चंद्रबनी, थाना पटेलनगर, देहरादून का रहने वाला था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि घटना के वक्त स्कूटी कृष्णा के पिता प्रवीण कुमार चला रहे थे। आशारोड़ी के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी स्लिप हो जाने के कारण दोनों लोग गिर गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed