फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 people injured in two utility-to-face collisions

दो यूटिलिटी की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोग घायल

Fri, 17 Jan 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
11 people injured in two utility-to-face collisions
कालसी साहिया मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई यूटिलिटी। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता मोटर मार्ग पर दो यूटिलिटी की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपिल पुत्र कुंवर सिंह यूटिलिटी के पीछे एक मारुति कार को टो कर रोटा खड्ड से विकासनगर ला रहे थे। कालसी से करीब पांच किमी पहले खच्चर घाटी के पास यूटिलिटी के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान वाहन को खाई में गिरने से बचाने के चक्कर में कपिल की यूटिलिटी सामने से आ रही एक अन्य यूटिलिटी से टकरा गई, जिससे दूसरे वाहन में सवार 11 लोग घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वाहन से निकालकर 108 एंबुलेंस सेेवा के जरिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान विकास निवासी ग्राम कुनैन पोस्ट खरोड़ा तहसील चकराता, भीम बहादुर, पूरण सिंह, अरुणा, हरपाल, सुल्तान, विकास, सईनू, मंजू सभी निवासी कुनैन तहसील चकराता और अनिता, कृति दोनों निवासी झबराड़ा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed