{"_id":"5f188d948ebc3e63e2368f27","slug":"11-people-including-journalists-corona-positive-in-chakrata-vikas-nagar-news-drn350845954","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : चकराता में पत्रकार समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : चकराता में पत्रकार समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव
Thu, 23 Jul 2020 08:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में एक पत्रकार समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतने लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी लोग चकराता निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे। महिला का बीते सोमवार की रात दून अस्पताल में निधन हो गया था।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव आए सभी लोगों को दून अस्पताल रेफर किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे चकराता बाजार क्षेत्र को सील कर दिया गया है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। मालूम हो कि बीते सोमवार को महिला की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के रैपिड टेस्ट किए थे। इनमें से 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता के चीफ फार्मासिस्ट संजय धस्माना ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान तेज कर दी गई है। फिलहाल पूरे चकराता बाजार क्षेत्र को सील कर दिया गया है। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
पॉजिटिव निकले सभी लोगों को दून अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया कि वर्तमान में 123 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें सात महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।
बढ़ सकता है आंकड़ा
चीफ फार्मासिस्ट संजय धस्माना ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के पास वर्तमान में रैपिड टेस्ट के लिए 50 किट उपलब्ध थीं। इनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। होम क्वारंटीन किए गए अन्य लोगों की अभी टेस्टिंग बाकी है। देहरादून से किट मंगवाई गई है। इसके बाद अन्य लोगों की भी टेस्टिंग की जाएगी।