फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11-12-13 a lucky date

11/12/13: ये दिन फिर नहीं आएगा दोबारा...

Wed, 11 Dec 2013 11:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Dec 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
11-12-13 a lucky date

ग्रहों की चाल और नंबरों के खेल पर विश्वास करने वालों के लिए बुधवार का दिन बेहद सुखद है। 11:12:13 का यह सुखद संयोग हमारे जीवन में फिर लौट कर नहीं आएगा।

विज्ञापन


चिकित्सा विज्ञान का सहारा
ज्योतिष विज्ञान की मानें तो बुधवार को जो बच्चे पैदा होंगे, उनमें चंद्रमा सी आभा होगी और बृहस्पति की तरह ज्ञान का सागर होगा। ऐसी संतान पाने के लिए देहरादून में कुछ दंपतियों ने चिकित्सा विज्ञान का भी सहारा लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के निजी अस्पतालों में चार महिलाओं ने 11:12:13 को सीजेरियन से प्रसव का समय लिया है, इसमें एक महिला ऐसी भी है जो बच्चा नौ बजकर दस मिनट पर चाहती हैं ताकि 09:10:11:12:13 का संयोग बने।

बुधवार को 2013 की 11वीं तारीख है और 12वां महीना है मतलब 11:12:13 का योग। ज्योतिषाचार्य पंडित दामोदर पांडे बताते हैं कि 11 का मूलांक दो है जो चंद्रमा का अंक होने के कारण शुभ माना जाता है। परंपरा में भी इसे शुभ माना जाता है।

पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली

12 का तीन है और 2013 का मूलांक छह है। पंडित पांडे कहते हैं कि यदि 11:12:2013 का योग देखें तो इसका मूलांक भी दो बनता है। इसका अर्थ यह है कि दो, तीन और छह मूलांक वालों का अच्छा समय शुरू होने वाला है।

यही कारण है कि गर्भवती महिलाएं ऐसे शुभ संयोग पर बच्चे को जन्म देना चाहती हैं, ताकि बच्चे का भविष्य गुरु की तरह तेज और चंद्रमा की तरह शीतल हो।

सुखद संयोग पर प्रसव कराने की इच्छा

राजधानी के तीन निजी अस्पतालों में भर्ती तीन गर्भवती महिलाओं ने इस सुखद संयोग पर प्रसव कराने की इच्छा जताई हैं, जबकि इसमें एक महिला के प्रसव की तारीख 14:12:13 है और दो का प्रसव 10 को हो जाना चाहिए था।

इसके अलावा, एक महिला कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। इस महिला ने 11:12:13 के संयोग के साथ ही 9 बजकर 10 मिनट पर सीजेरियन की इच्छा जताई है, ताकि 09:10:11:12:13 का संयोग बने।


पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'

डॉक्टरों का कहना है कि तय समय से दो-दिन आगे-पीछे सीजेरियन से जच्चा-बच्चा को कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, ज्योतिष मानते हैं कि योग उन्हीं बच्चों पर लागू होता है जो प्राकृतिक तरीके से पैदा हों।

इस दिन होने वाले कार्य मंगलकारी
अंक ज्योतिष के हिसाब से भी यह तारीख शुभ मानी जा रही है। इस तारीख का पूर्णांक 9 बनता है। इस अंक का प्रतिनिधित्व मंगल करता है। इस दिन होने वाले कार्य मंगलकारी माने जाते हैं।

हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि 11 दिसंबर को शादी का अच्छा मुहूर्त नहीं है। फिर भी लोग इस दिन शादी करना चाहते हैं।

9 का महत्व

आचार्य भरत राम तिवारी कहते हैं कि द्वापर युग के अंत में भी नौ अंक प्रचलित हुआ था। कुरुक्षेत्र का युद्ध 18 दिनों तक हुआ। गीता में 18 अध्याय हैं। भारत के मुख्य 18 पर्व माने जाते हैं। 18 का पूर्णांक भी नौ ही बनता है। नौ पूर्णांक महत्व को दर्शाने वाला माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed