फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10th student suffered a heart attack, death

10वीं के छात्र को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Mon, 02 Nov 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
10th student suffered a heart attack, death
देहरादून। 10वीं के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजन मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से ही मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन

घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र की है। वसंत विहार थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल के अनुसार सूरज उर्फ बिट्टी (17) पुत्र विष्णु कुमार वर्मा निवासी अलीपुरा झांसी (उत्तर प्रदेश) परिवार के साथ जीएमएस रोड कांवली में किराये पर रहता था। शनिवार शाम सूरज की मां सुमन वर्मा अपने पार्लर से घर आई तो देखा कि सूरज के कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो सूरज बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सूरज की मौत का कारण परिजन तो हार्टअटैक बता रहे हैं। सूरज 10वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

वहीं देर शाम थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed