फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10th and 12th board exams will begin from March

तय हुई तिथि, फरवरी में बोर्ड परीक्षा की अफवाहों पर विराम

Tue, 21 Nov 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Nov 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
 10th and 12th board exams will begin from March

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। इसी के साथ फरवरी में परीक्षा होने की अफवाहों पर भी विराम लग गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा तिथि तय कर ली है। बोर्ड दिसंबर में परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।
विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी में परीक्षाएं कराने की बात महज अफवाह है। बोर्ड ने परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू कराने पर मोहर लग चुकी है। बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक अभी परीक्षा खत्म होने की तिथि साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उधर, सोशल मीडिया पर बोर्ड का एक परीक्षा कार्यक्रम वायरल हो रहा है, जिसे बोर्ड ने अवैध करार दिया है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक कोई भी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed