फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फुटबॉल में दून को दोहरा खिताब, शुभदीप को मिली कार

फुटबॉल में दून को दोहरा खिताब, शुभदीप को मिली कार

Sun, 24 Feb 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल में दून को दोहरा खिताब, शुभदीप को मिली कार
फुटबॉल में दून को दोहरा खिताब, शुभदीप को मिली कार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में देहरादून ने दोहरा खिताब जीता है, जबकि नैनीताल और पौड़ी अलग-अलग वर्गों में विजेता रहे। शनिवार को समापन पर अंडर-17 बालक वर्ग में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले देहरादून जनपद के सहसपुर निवासी शुभदीप थापा को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने इनाम में आल्टो कार दी। प्रतियोगिता में शुभदीप ने कुल पांच गोल दागे हैं। वहीं, सभी वर्गों में सर्वश्रेष्ठ चार खिलाड़ियों को स्कूटी व अन्य प्रतिभागियों को ट्रैकशूट और साइकिल दी गई हैं।
शनिवार को पवेलियन मैदान में खेल महाकुंभ के समापन पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना था। महाकुंभ में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिन्हें पहली बार राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला। इस मौके पर खजानदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व पवेलियन मैदान पर सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-17 बालक वर्ग में देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा। पूरे मैच में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। बाद में टाईब्रेकर से मैच का परिणाम निकाला गया। जिसे देहरादून ने 5-4 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। देहरादून के सचिन नेगी, निखिल, सौरभ, आदर्श, शुभदीप ने गोल दागे। ऊधमसिंह नगर के लिए गौरव रावत, अमन कुमार, रोहित नेगी, मनोज धामी ने गोल किए। अंदर-14 बालक वर्ग में देहरादून और नैनीताल के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। इस मैच का परिणाम सडनडेथ से निकला। इसमें देहरादून ने 5-4 के अंतर से मैच जीत लिया। देहरादून के अंकित, सचिन, नमन, अंशुल व मयंक ने गोल दागे। नैनीताल के लिए पीयूष, पवन, राज व हर्ष गोल करने में सफल रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी ने देहरादून को 2-0 से हराया। पौड़ी के लिए मोहित ने 55वें और अमन ने 64वें मिनट में गोल किया। बालिका अंडर-19 वर्ग में नैनीताल और पौड़ी के बीच मुकाबला हुआ। मैच में नैनीताल ने मुकाबले को 3-0 से जीत लिया। नैनीताल की ओर से शिवानी ने 6वें और पिंकी ने 21वें और 25वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- -
कबड्डी में दून बना विजेता
खेल महाकुंभ के समापन पर बालिका वर्ग की कबड्डी मैच का आयोजन हुआ। यह देहरादून और हरिद्वार के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे देहरादून ने 56-46 के अंतर से मुकाबले को जीत लिया।
----
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
समापन समारोह के दौरान मंत्री द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।
----
इन खिलाड़ियों को मिली स्कूटी
बालक अंडर-14
- गोल्डन बूट : नमन भंडारी, देहरादून
- गोल्डन गलब्ज : मो. आलिम, नैनीताल
- बेस्ट प्लेयर : राज बिष्ट, नैनीताल
- फेयर प्लेयर : मयंक शर्मा, देहरादून
--
बालक अंडर -17
- गोल्डन बूट : मोहित चंद, चंपावत
- गोल्डन गलब्ज : जतिन बजाज, ऊधमसिंह नगर
- बेस्ट प्लेयर : शुभदीप थापा, देहरादून
- फेयर प्लेयर : सौरभ चौहान, देहरादून

बालक अंडर-19
- गोल्डन बूट : बॉबी पाल, पौड़ी गढ़वाल
- गोल्डन गलब्ज : ओम शर्मा, पौड़ी गढ़वाल
- बेस्ट प्लेयर : अनूप चौहान, देहरादून
- फेयर प्लेयर : निखिल सिंह, चंपावत

बालिका अंडर-19
- गोल्डन बूट : कुलदीप कौर, ऊधमसिंह नगर
- गोल्डन गलब्ज : खुशबू शर्मा, नैनीताल
- बेस्ट प्लेयर : शिवानी सक्सेना, नैनीताल
- फेयर प्लेयर : मीनाक्षी नेगी, पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed