फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के बाहर प्रदर्शन

शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के बाहर प्रदर्शन

Sun, 17 Feb 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के बाहर प्रदर्शन
शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कश्मीरी छात्रों की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा शनिवार को भी जारी रहा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रेमनगर क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों के बाहर प्रदर्शन किया। लोग कश्मीरी छात्रों को हॉस्टलों से बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। शनिवार रात को भी वहां पीएसी और पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ ही एलआईयू को सक्रिय रहने के आदेश अधिकारियों ने दिए हैं।
शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने सुभारती मेडिकल कॉलेज, बाबा फरीद इंस्टीट्यूट, देव भूमि इंस्टीट्यूट आदि शिक्षण संस्थानों के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया, मगर पुलिस ने समय रहते उन्हें काबू कर लिया। लोगों ने हॉस्टलों और शिक्षण संस्थानों के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और कश्मीरी छात्रों को निकालने की मांग की। सुबह करीब सात बजे ही एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ सिटी शेखर सुयाल ने सभी शिक्षण संस्थानों का दौरा कर लोगों को संयम बनाए रखने की हिदायत दी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

----
कश्मीरी किराएदाराें को बाहर निकाला, फिर मान गए लोग
स्थानीय लोगों में कुछ ने अपने घरों में कश्मीरी किराएदारों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इससे पहले कि बात बिगड़ती मौके पर पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों के समझाने पर लोग मान गए और कश्मीरियों को वापस बुलाया। हालांकि इस बात की आशंका है कि वहां इस तरह की घटना दोबारा हो सकती है। इसलिए पुलिस को वहां तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट ...
लोगों से अपील है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भड़काऊ पोस्ट को अपलोड न करें। साथ ही ऐसी कोई पोस्ट उनके पास आती है तो वायरल न की जाए। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगोें से अपील है कि संयम न खोएं।
- अशोक कुमार, डीजी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed