{"_id":"5c50b1e8bdec222bf45282ee","slug":"101548792296-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वार्डों में एक से शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वार्डों में एक से शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर के सात वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था आगामी एक फरवरी से शुरू होगी। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी को सात वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि अन्य वाहन कंपनी खुद लगाएगी।
बता दें, बीते दिनों नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि. कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि. कंपनी को एक फरवरी से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी ने बताया कि पहले चरण में कंपनी वसंत विहार, इंद्रानगर, सीमाद्वार, पंडितवाड़ी, बल्लूपुर, कांवली, विजय पार्क वार्डों में एक फरवरी से कूड़ा उठान शुरू करेगी। इसके बाद अगले छह महीने के भीतर अन्य 53 वार्डों से भी कूड़ा उठान शुरू कर दिया जाएगा। निगम ने सात वाहन कंपनी को हैंडओवर किए हैं। बृहस्पतिवार तक कंपनी के वाहन भी आ जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार से सात वार्डों से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।