फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क और पेयजल योजना निर्माण को मिलेगे दो करोड़: पंत

सड़क और पेयजल योजना निर्माण को मिलेगे दो करोड़: पंत

Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क और पेयजल योजना निर्माण को मिलेगे दो करोड़: पंत

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। यहां इंटर कॉलेज नोल बासर के स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य, देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने घनसाली क्षेत्र में सड़क और पेयजल योजना के निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।
वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं का पलायन रोकने और रोजगार देने के लिए सरकार ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कौशल विकास केंद्र खोले है। युवा वर्ग अपनी पसंद के अनुसार कौशल केंद्रों से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की मुहिम में जुड़ सकते है। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पूर्व में 10 करोड़ की धनराशि दी गई थी। सड़क और पेयजल योजना निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि और दी जाएगी। किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सहकारिता के माध्यम से दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। थलधार बासर में मिनी स्टेडियम और स्थायी हेलीपैड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक शक्ति लाल शाह ने बताया कि सरकार ने नोल बासर इंटर कॉलेज भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 56 लाख की धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही विद्यालय के नए भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। विधायक निधि से स्कूल को कैपार्स मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। समारोह में सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, प्रेम बुड़ाकोटी, एसडी जोशी, चंद्र किशोर मैठाणी, डा.सुशील कोटनाला, जय प्रकाश बसिलियाल, धूम सिंह, मीना नेगी, आशा देवी, शिवेंद्र रतूड़ी, केशव लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed