फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में 10 स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन

शहर में 10 स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन

Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में 10 स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन
शहर में 10 स्थानों पर बनेंगे वेंडिंग जोन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। नगर निगम जल्द ही शहर के विभिन्न 10 स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाएगा। इस पर योजना पर अक्तूबर से कार्य शुरू हो जाएगा।
नगर निगम ने वर्ष 2016 में शहर का सर्वे कराया था। इसमें 13 से अधिक वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए थे, लेकिन अब केवल 10 वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में काम होगा। इस बाबत बीते दिनों अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने भी जल्द से जल्द वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए थे। जिसे लेकर नगर निगम ने राजपुर रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड समेत कई अन्य सड़कों पर 10 वेंडिंग जोन चिह्नित किए। अधिकारियों के अनुसार योजना पर अक्तूबर से कार्य शुरू हो जाएगा।

3500 फड़-ठेली हुई थी चिह्नित
नगर निगम ने केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नासिवी संस्था से सर्वे कराया था। जिसमें 3500 फड़-ठेली वाले चिह्नित किए गए थे। इन फड़-ठेली वालों को परिचय पत्र भी दिए गए थे। इसके अलावा मार्च 2017 में एक दर्जन से अधिक वेंडिंग जोन भी तय हुए। वेंडिंग जोन में फड़-ठेली वालों और ग्राहकों के लिए पेयजल, शौचालय और शेड की व्यवस्था भी होनी थी, लेकिन सर्वे के बाद से योजना अभी तक ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

पहले यहां बनाए जाने थे वेंडिंग जोन
एफआरआई - मुख्य गेट के सामने
प्रेमनगर रोड - पंडितवाड़ी
वसंत विहार - पार्क नंबर चार
इंदिरा नगर - मलिक चौक
करनपुर - डीबीएस कॉलेज के पीछे
राजपुर - पैसिफिक अपार्टमेंट के पास
राजपुर रोड - सांई मंदिर के पास सहस्त्रधारा बाईपास पर
रेसकोर्स - बन्नू स्कूल चौराहा
लालपुल - इंदिरेश हॉस्पिटल रोड
निरंजनपुर - श्रम न्यायालय के पास
सीमाद्वार - मानक चौक के पास
परेड ग्राउंड - लैंसडौन चौक
राजपुर - धौरण के पास
--
शहर में 10 वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही वेंडरों को यहां शिफ्ट किया जाएगा।
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed