फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गृहकर की आपतियों पर सुनवाई कल से

गृहकर की आपतियों पर सुनवाई कल से

Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गृहकर की आपतियों पर सुनवाई कल से
गृहकर की आपत्तियों पर सुनवाई कल से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून। चार साल बाद रिवाइज होने वाले गृहकर की आपत्तियों पर सुनवाई 29 अगस्त से नगर निगम में शुरू होगी। आपत्तियों पर सुनवाई के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। तीन सितंबर तक सुनवाई के बाद गृहकर की नई दरें लागू की जाएंगी। वहीं 60 में केवल 49 वार्डों से ही आपत्तियां पहुंची। सर्वाधिक 18 आपत्तियां पूर्वी पटेलनगर से पहुंची हैं। इसके अलावा कई निवर्तमान पार्षदों ने भी आपत्तियां डाली हैं।

वर्ष 2014 के बाद नगर निगम गृहकर की दरें रिवाइज करने जा रहा है। इसी क्रम में 176 आपत्तियां नगर निगम पहुंची हैं। आपत्तियों पर बुधवार से सुनवाई होगी। इसके लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, अवर अभियंता वीपी बधानी, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली और पूनम रावत तथा ड्राफ्टमैन चंद्र प्रकाश आहूजा शामिल हैं। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद टीम नई दरों का निर्धारण कर अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को सौंपेगी।
विज्ञापन

आपत्तियों पर इस तरह होगी सुनवाई
दिनांक समय वार्ड
29 अगस्त सुबह 10 बजे से 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7
दोपहर 3 बजे से 8, 9, 10, 11, 12, 13
30 अगस्त सुबह 10 बजे से 15, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25
दोपहर तीन बजे 27, 28, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 40, 41
एक सितंबर सुबह 10 बजे से 42, 43, 45, 46, 47
दोपहर तीन बजे से 48, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56
तीन सितंबर सुबह 10 बजे से 57, 58, 59, 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed