फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अगले चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश

अगले चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश

Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अगले चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश
अगले चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
राजधानी में शनिवार को भी सुबह तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि दोपहर तक बारिश रुक गई। वहीं प्रदेशभर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 22 अगस्त तक प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लगातार हल्की से मध्यम बारिश होगी। फिलहाल 22 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। इस बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी सहित प्रदेशभर में रविवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

तीन डिग्री लुढ़का तापमान
लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। रात का तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed