फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला की 38 पैक्स समितियों में चुनीं गई प्रबंध कमेटी

जिला की 38 पैक्स समितियों में चुनीं गई प्रबंध कमेटी

Mon, 23 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जिला की 38 पैक्स समितियों में चुनीं गई प्रबंध कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (पैक्स) के चुनाव में रविवार को समितियों की प्रबंध कमेटी चुनीं गई। जिसमें देहरादून जिले की 38 सहकारी समितियों के सदस्यों ने प्रबंध कमेटी को चुना। समितियों के किसी वार्ड में निर्विरोध चुनाव तो कहीं मतदान के माध्यम से सदस्य चुने गए। सोमवार को समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व केंद्रीय समितियों के लिए भेेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की अधिसूचना के अनुसार रविवार को पैक्स समितियों में प्रबंध कमेटी सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह नौ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली। इसके बाद वोटों की गणना की गई। गढ़ीकैंट साधन सहकारी समिति के कुल 11 वार्डों में से 10 पर निर्विरोध चुना हुआ। जबकि हल्दूवाला वार्ड में फतेह सिंह व प्रेम सिंह पंवार के चुनाव मैदान में होने से मतदान किया गया। वार्ड में कुल 89 मतदाताओं में 73 ने वोट डाले। जिसमें फतेह सिंह ने 38 मत हासिल कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रेम सिंह को 32 मत मिले। तीन मत निरस्त किए गए। समिति के अन्य वार्डों से मनोज कुमार, अंजू, शशि देवी, संजय पंवार, प्रेम कुमार खत्री, नाना गिरी, मोहन सिंह राणा, शमेशर सिंह, बलवंत सिंह, सौरभ नेगी को निर्विरोध चुना गया। रायपुर साधन सहकारी समिति में नौ वार्डों में प्रबंध कमेटी के सदस्य निर्विरोध चुने गए। रायपुर-एक व नेहरू ग्राम वार्ड में मतदान हुआ। रायपुर-एक से रामेंद्र मिश्रा व नेहरू ग्राम से राकेश उपाध्याय ने जीत हासिल की। समिति के लाडपुर वार्ड से राकेश थपलियाल, सोडाद्वार से परशुराम भट्ट, सोढ़ासरोली विजेंद्र राणा, राझांवाला से अशोक गुप्ता, अधोईवाला से बंदना, पिद्दूवाला से संतोषी देवी, सुंदरवाला से विजय सजवाण निर्विरोध चुने गए। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में वार्ड-एक कंडोली अपर से सोहन कुमार, वार्ड-चार कंडोली लोअर से घनश्याम सिंह, वार्ड-7 विधोली से कमलेश कुमार निर्विरोध चुने गए। जबकि नौ वार्डों में मतदान हुआ। इसमें वार्ड-दो से नसीमा, वार्ड तीन से अंजना, वार्ड पांच से सुरेंद्र सिंह, वार्ड-6 से मुकेश कुमार, वार्ड आठ से विनोद कुमार, वार्ड नौ से दीपक कुमार, वार्ड 10 से राजेश कुमार, वार्ड 11 से नीरज कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन



इनसेट
समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज
पैक्स समितियों में प्रबंध कमेटी सदस्य के चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। जिसमें प्रत्येक समिति में 11 वार्डों से चुने गए सदस्यों में ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व केंद्रीय समितियों के लिए भेजे जाने वाले छह प्रतिनिधियों को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
चमोली जिले के देवाल से पैक्स समितियों के चुनाव में विवाद होने की शिकायत मिली थी। लेकिन इस मामले को सुलझा लिया है। इसके अलावा प्रदेश भर में पैक्स समितियों के प्रबंध कमेटी सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। - राजेंद्र शर्मा, सदस्य, राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed