{"_id":"5b33f69e4f1c1bc5628b77d8","slug":"101530132126-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भर्ती परीक्षाएं नहीं कराएगा यूबीटीईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भर्ती परीक्षाएं नहीं कराएगा यूबीटीईआर
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) अब नई भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा। शासन ने वर्ष 2010 में जारी हुए भर्ती एजेंसी के आदेश को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सूबे में समूह-ग की भर्तियों की पूरी जिम्मेदारी अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर आ गई है। दूसरी ओर, इस रोक पर पुरानी परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट होने तक प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सभी परीक्षाएं फिलहाल रोक दी हैं।
वर्ष 2010 में सरकार ने उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को समूह-ग की भर्तियों के लिए भर्ती एजेंसी बना दिया था। इस दौरान परिषद ने तमाम विभागों में समूह-ग के पदों पर भर्तियां की। हाल ही में शासन ने यह आदेश रद्द कर दिया है। अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी भर्तियों के लिए परीक्षाएं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा।
उधर, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कई भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया गतिमान थी। इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से परिषद ने फिलहाल सभी परीक्षाओं की प्रक्रिया रोक दी है। परिषद के सचिव हरि सिंह नेगी ने बताया कि शासन की ओर से जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा। माना जा रहा है कि जो परीक्षाएं परिषद करा रहा था, उन्हें परिषद ही पूरा करेगा। नए सिरे से होने वाली भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होंगी।