फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो:: प्रतियोगितायों स्टेज पर बिखेरे जलवे, 27 प्रतियोगियों मिला पुरस्कार

फोटो:: प्रतियोगितायों स्टेज पर बिखेरे जलवे, 27 प्रतियोगियों मिला पुरस्कार

Tue, 26 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो::  प्रतियोगितायों स्टेज पर बिखेरे जलवे, 27 प्रतियोगियों मिला पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वासधेय एसबी फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित नटराजा डांस कंप्टीशन सीजन-4 प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। इस दौरान प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले 27 प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फाउंडेशन का पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने पर पांच गुरुजनों को सम्मानित किया गया।

नगर निगम टाउन हॉल में वासधेय एसबी फाउंडेशन की ओर से प्रदेश स्तरीय नृत्य प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आनंदी पोखरियाल ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों में हुनर की कमी नहीं है। इन बच्चों को अच्छे प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की जरूरत है। फाउंडेशन की अध्यक्ष राधवानंद शर्मा ने कहा कि हार-जीत जीवन में लगी रहती है। हारे हुए व्यक्ति को मायूस होकर बैठने के बजाय उसे नई पारी ने लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले नौ प्रतिभागियों को 3100 रुपये, द्वितीय रहे नौ प्रतिभागियों को 2100 व तृतीय रहे नौ प्रतिभागियों को 1100 रुपये का पुरस्कार व स्मृति चिह्न दिए गए। इसके अलावा संस्था के पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने पर पांच गुरुजनों को सम्मनित किया गया। संस्था की सचिव दीपा बछेती ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉल्फिन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी एवं लुधियाना से आये समाज सेवक अनिल रावत ने विशेष सहयोग दिया है। इस अवसर पर रविंद्र जुगरान, जोगेंदर पुंडीर, बी. चार्ल्स, रमा गोयल, रजनी सिंहा, मीरा कठैत, अनिल वर्मा, राम गोपाल वर्मा, सदाना शर्मा, प्रभात मोनिका वर्मा, संजय धीमान, निर्मला, अनुभव, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed