{"_id":"5af20d8f4f1c1b360b8b9027","slug":"101525812623-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भरसार विवि में पढ़ेंगे देशभर के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भरसार विवि में पढ़ेंगे देशभर के छात्र
Updated Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
भरसार विवि में इस साल से देशभर के छात्र शिक्षा लेने आएंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इसके लिए कई साल से लगी रोक हटा दी है। विवि के कुलपति प्रो. चंद्रमोहन शर्मा की पहल पर यह रोक हटी है। इस लिहाज से विवि में होने वाले दाखिलों में ऑल इंडिया कोटे की सीटों का निर्धारण कर दिया गया है। यूजी पाठ्यक्रमों में 15 प्रतिशत और पीजी पाठ्यक्रमों में 30 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे की आरक्षित की गई हैं।
कुलपति प्रो. सीएम शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से आईसीएआर ने ऑल इंडिया कोटे के छात्रों को भरसार विवि में भेजने की प्रक्रिया बंद की हुई थी। इस साल हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने यह मुद्दा उठाया तो दाखिलों की राह खुल गई। उन्होंने बताया कि इससे यह फायदा होगा कि विवि में न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के छात्र अध्ययन करने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि विवि में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसके तहत खाली पड़े पदों को जल्द ही भर लिया जाएगा। कुलपति के मुताबिक विवि में उद्यमिता विकास को लेकर भी तेजी से काम किया जा रहा है। फूड तकनीक, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर को उद्यमिता के साथ जोड़कर छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पहाड़ के अलावा मैदानों में भी शोध के जरिए विशेष सेब की पैदावार करने पर काम शुरू कर दिया गया है।
.......................................