{"_id":"5aecc8784f1c1b320a8b822b","slug":"101525467256-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिज कोर्स से छूट न मिलने पर शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिज कोर्स से छूट न मिलने पर शिक्षक नाराज
Updated Sat, 05 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्रिज कोर्स में छूट न मिलने से प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक नाराज हैं। इसके विरोध में 21 मई को प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक राजधानी के परेड मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश में करीब 16 हजार विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक हैं, जिन्हें हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ब्रिज कोर्स से मुक्त रखने की मांग की जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ पिछले काफी समय से बीएड, सीपीएड, डीपीएड, बीपीएड, मृतक आश्रित, शिक्षा मित्र, उर्दू शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाने वाले विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त प्राथमिक शिक्षकों को ब्रिज कोर्स व डीएलएड प्रशिक्षण से मुक्त रखने की मांग कर रहा है। इन सभी शिक्षकों ने संबंधित जिलों के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में विशिष्ट बीटीसी के रूप में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
सरकार की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। महामंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर बताया कि शिक्षक 21 मई को राजधानी देहरादून के परेड मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर प्रदेशभर के शिक्षक देहरादून में रैली निकालकर गिरफ्तारी देंगे।