{"_id":"5aea265c4f1c1b3b0b8b7b89","slug":"101525294684-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : सलवार या ट्राउजर पहनकर परीक्षा में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : सलवार या ट्राउजर पहनकर परीक्षा में एंट्री
Updated Thu, 03 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
एमबीबीएस दाखिलों की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट में सलवार या ट्राउजर पहनकर ही एंट्री मिलेगी। सीबीएसई ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। छह मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। कुछ केंद्रों पर जैमर भी लगाने की तैयारी की जा रही है।
नीट में अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। शर्ट भी केवल आधी बाजू की पहननी है। खास बात यह है कि जूतों के बजाए केवल चप्पल पहनकर ही आ सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिला अभ्यर्थी सलवार और पुरुष अभ्यर्थी ट्राउजर पहनकर आए। किसी भी कपड़े में कोई बड़ा बटन नहीं होना चाहिए। कोई फूल या ऐसा कोई भी आइटम न हो, जो कि नकल में इस्तेमाल किया जा सकता हो। अभ्यर्थियों को नोजपिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, घड़ी, कोई भी मैटेलिक आइटम, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, अंगूठी आदि लेकर आने पर भी पाबंदी लगाई गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र को देख लें और समय से निकलें। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। खास बात यह भी है कि सीबीएसई कुछ केंद्रों पर जैमर का इस्तेमाल करेगा, ताकि कोई किसी भी तरह से मोबाइल का इस्तेमाल न कर सके। सीबीएसई ने नकलविहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी। गड़बड़ी करने वालों को तत्काल गिरफ्त में लिया जाएगा। विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।