{"_id":"5aea256c4f1c1b54098b7b5e","slug":"101525294444-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवर्ग परिवर्तन आदेश से नाराज शिक्षकों ने मंत्री को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवर्ग परिवर्तन आदेश से नाराज शिक्षकों ने मंत्री को घेरा
Updated Thu, 03 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
संवर्ग परिवर्तन आदेश जारी होने से नाखुश शिक्षकों ने बुधवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के आवास का घेराव कर धरना दिया। शिक्षकों से वार्ता के बाद शिक्षा मंत्री ने दो दिन के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के प्राथमिक व उच्च प्राथिमक विद्यालयों के शिक्षक पहुंचे थे। शिक्षकों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के 400 शिक्षकों को उनके मूल जनपदों में स्थानांतरित किया था। इनमें कुछ शिक्षक पारिवारिक या फिर स्वास्थ्य कारणों के चलते व्यक्तिगत अनुरोध के आधार पर और कुछ नियमानुसार दुर्गम से दुर्गम में ही स्थानांतरित किए गए थे। अब वर्तमान सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के आदेश को निरस्त कर इन शिक्षकों को पूर्व विद्यालयों में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। सरकार व विभाग के इस फैसले को लेकर शिक्षकों में काफी आक्रोश है। शिक्षकोें के अनुसार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों का संवर्ग जिला स्तरीय होती है। ऐसे में जब एक बार संवर्ग आवंटित किया जा चुका है तो दूसरी बार संवर्ग आवंटन का आधार समझ से परे है। वहीं सरकार के इस आदेश से शिक्षकों की तैनाती व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। क्योंकि उन जनपदों में संबंधित पदों पर पहले से ही शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि शिक्षकों की समस्या सुनने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दो दिन के भीतर अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।