{"_id":"5ae8a2744f1c1b58098b757e","slug":"101525195380-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट
Updated Tue, 01 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। मध्य हिमालय स्थित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बुधवार को प्रात: 10.30 बजे विधि विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। उधर, भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि विश्राम के लिए अंतिम पड़ाव चोपता पहुंच गई है।
मंगलवार सुबह 9 बजे भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने पहले पड़ाव भूतनाथ मंदिर मक्कूमठ से प्रस्थान किया। मंदिर के पुजारी पुजारी प्रकाश मैठाणी, सुरेंद्र मैठाणी, भारत भूषण, चंद्रप्रकाश व संजय मैठाणी ने भगवान तुंगनाथ की भोगमूर्ति की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। हिमालय प्रस्थान के दौरान डोली पाव गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत कर अर्र्घ्य लगाया। पाव गांव में कुछ समय विश्राम करने के बाद डोली ने लगभग दो बजे चोपता के लिए प्रस्थान किया। भगवान के जयकारों के बीच डोली चलियाखोड, बनियाकुंड होते हुए शाम चार बजे चोपता पहुंची। बुधवार को डोली चोपता से तुंगनाथ धाम के लिए रवाना होगी। डोली के पहुंचते ही लग्नानुसार प्रात: 10.30 भगवान तुंगनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर मंदिर के मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, मंदिर समिति के सदस्य शिव सिंह रावत, अनूप रावत, धीर सिंह नेगी, बबलू जंगली, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद थे।