{"_id":"5aca773b4f1c1b616b8b4772","slug":"101523218235-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक हितों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार : राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक हितों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार : राजू
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
केंद्र सरकार श्रमिक विरोधी कार्य कर रही है। श्रमिकों की अनदेखी कर कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के हित में सरकार कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर जहां श्रमिकों हितों की अनदेखी कर श्रमिकों की ट्रेड यूनियनों को समाप्त करना चाहते हैं, वहीं मालिक वर्ग के हितों को सुरक्षित करने पर लगे हैं। रविवार को मसूरी पहुंचे इंटक के राष्ट्रीय महासचिव पीजे राजू ने केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाए।
पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने कहा कि देश का श्रमिक केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ एकजुट है। श्रमिक प्रधानमंत्री के झूठ से गुमराह नहीं होंगे। आगामी आम चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बारे में कहा कि यूनियन उनके हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, मसूरी इंटक शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री जावेद खान, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत, गौरव गुप्ता, नंद लाल व वसीम खान आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व आल इंडिया ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव के मसूरी आगमन पर शहर इंटक शाखा के अध्यक्ष विनोद कुमार ने उनका बुके व शाल भेंट कर सम्मान किया।