{"_id":"5ac687494f1c1bc7618b5ac0","slug":"101522960201-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
देहरादून-मसूरी मार्ग पर मसूरी झील के पास बृहस्पतिवार को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण शुरू हो गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तत्पर है। उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र है और यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शिविर में पर्यटन विभाग की ओर से उत्तरकाशी जनपद के 20 युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि मसूरी में पैराग्लाइडिंग का प्री बेसिक प्रशिक्षण साहसिक पर्यटन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उम्मीद है कि युवा इस ओर आकर्षित होंगे और इससे स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। वहीं, पैराग्लाइडिंग कंपनी के निदेशक राकेश रावत ने इसके लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण हासिल कर युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। रावत ने बताया कि युवाओं को सात दिन का प्री बेसिक पैराग्लाइडिंग कोर्स कराया जाएगा। इसके बाद प्रयोगात्मक और लिखित परीक्षा होगी।
इसमें सफल होने वाले युवाओं को बेसिक कोर्स के लिए चयनित किया जाएगा। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह रावत, राजू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर में उत्तरकाशी से संदीप सेमवाल, सौरभ बर्त्वाल, दीपक भंडारी, अंकित पंवार, देवलाल, संदीप सिंह, अखिलेश राणा, मनोज सिंह, पंकज कुमार, रोहित संरोला, मनीष रावत, प्रवीन सिंह, दिवस, आशुतोष रावत, निशांत रावत, मंजीत सिंह, प्रतीक सिंह, गौरव सिंह, दिनकर सिंह और योगेश कुमार प्रतिभाग कर रहे हैं।