फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्राइवेट सीबीएसई स्कूल बैकफुट पर

हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्राइवेट सीबीएसई स्कूल बैकफुट पर

Tue, 03 Apr 2018 08:15 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्राइवेट सीबीएसई स्कूल बैकफुट पर
हाईकोर्ट के आदेश से प्राइवेट
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल बैकफुट पर

अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी खत्म, निर्धारित तिथि से खुलेंगे सभी स्कूल
छात्र हित का दिया हवाला, पर एनसीईआरटी वाले विषय बिना किताब पढ़ाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राइवेट स्कूल मंगलवार को बैकफुट पर आ गए। स्कूलों ने कहा है कि वह छात्र हितों का ध्यान रखते हुए निर्धारित तिथि से स्कूल खोलेंगे। हालांकि उनका कहना है कि जिन विषयों में एनसीईआरटी की किताबें हैं, हाईकोर्ट का फैसला आने तक उनमें बिना किताब के ही पढ़ाया जाएगा।

मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ प्राइवेट इंडिपेंडेंस स्कूल्स और प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता की। पीपीएसए के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने कहा कि निजी सीबीएसई स्कूलों ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंदी का आदेश वापस ले लिया है। अब सभी निजी स्कूल निर्धारित तिथि से खुलेंगे। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय में लंबित वाद के चलते फि लहाल विद्यालयों में उन विषयों को बगैर पुस्तकों के पढ़ाया जाएगा, जिनकी पुस्तकें एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित की जा रही हैं। उच्च न्यायलय के निर्णय के अनुरूप ही उन विषयों की पुस्तकों का निर्धारण किया जाएगा। हालांकि बिना किताब उन विषयों को कैसे पढ़ाया जाएगा, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें सकारात्मक आश्वासन देंगे। हालांकि अभी तक उनकी भेंट सीएम से नहीं हो पाई है। प्रेस वार्ता में डीएस मान, छाया खन्ना, एके दास, डॉ.एससी ब्याला, समरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सोम दत्त त्यागी, बीपी उनियाल आदि स्कूल संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed