{"_id":"5aa03fb94f1c1bd8548b4bff","slug":"101520451513-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए ने तोड़ी 120 बीघा अवैध प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए ने तोड़ी 120 बीघा अवैध प्लॉटिंग
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
एमडीडीए की टीम ने बुधवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने दूधली में दो स्थानों पर 90 और देहराखास में एक स्थान पर 30 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की।
दूधली में मानचंद, सागर और महंत ने राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे दो स्थानों पर 90 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी। एक जगह 50 और दूसरी जगह 40 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की गई थी। यहां सड़क, डिमार्केशन वॉल का निर्माण भी किया गया था। एमडीडीए की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने सड़क और डिमार्केशन वॉल को तोड़ दिया। प्राधिकरण टीम ने बताया कि पहले भी इस अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया था। वहीं, देहराखास क्षेत्र के सरस्वती विहार और पाम सिटी के बीच नाले के किनारे मानचंद और दिगंबर ने करीब 30 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी। यहां भी सड़क और डिमार्केशन वॉल का निर्माण कराया गया था। प्राधिकरण की टीम ने इस प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता एमएन जोशी, अवर अभियंता प्रेमपाल सिंह, पुलिस बल और प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।