{"_id":"5a68f1b14f1c1b83268b64ff","slug":"101516827057-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी के पंकज को मिला राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी के पंकज को मिला राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
अपनी मां को गुलदार के हमले से बचाने वाले उत्तराखंड के टिहरी जनपद निवासी पंकज सेमवाल को बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे पहले पंकज ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। 26 जनवरी को पंकज गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
टिहरी गढ़वाल के नारगढ़ गांव धारमंडल प्रतापनगर निवासी पंकज ने अपनी मां विमला देवी को साहस का परिचय देते हुए गुलदार के हमले से बचाया था। पंकज ने अन्य भाई बहन को भी गुलदार के हमले से सुरक्षित रखा। पंकज की इस बहादुरी के लिए उसका नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। पंकज की मां विमला देवी बताती है कि पंकज के पिता वाहन चालक थे। कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राजकीय इंटर कालेज राजखेत टिहरी गढ़वाल के इंटरमीडिएट के छात्र पंकज को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिलने पर उनके स्कूल और गांव में लोगों में उत्साह है।