फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब सभी कर्मियों की बायोमैट्रिक हाजिरी

अब सभी कर्मियों की बायोमैट्रिक हाजिरी

Sun, 21 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अब सभी कर्मियों की बायोमैट्रिक हाजिरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने अब सुपरवाइजरों और निरीक्षकों की भी बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी की अनिवार्यता कर दी है। सप्ताह भर पहले फील्ड में सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई थी। शनिवार को अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने इसकी समीक्षा की।

अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी के मुताबिक नगर निगम में करीब एक हजार फील्ड कर्मचारी हैं। इनमें करीब साढ़े सौ सफाई कर्मचारी हैं। नगर आयुक्त विजय जोगदंडे ने सभी कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें सुपरवाइजर और निरीक्षकों को भी शामिल कर दिया है। बायोमीट्रिक मशीन को मोबाइल साफ्टवेयर से कनेक्ट किया जाएगा। 10 सुपरवाइजरों को पहले चरण में मशीनें आवंटित की गई हैं। नीरज जोशी ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन के लिए कर्मचारियों का पंजीकरण जरूरी है। छह सौ कर्मचारियों ने पंजीकरण करा दिया है। चार सौ कर्मचारी भी पंजीकरण कराने के लिए दस्तावेज अपने अपने सुपरवाइजरों को सौंप रहे हैं। बायोमीट्रिक मशीन आधार लिंक होने से कर्मचारी किसी भी मशीन पर अपनी जाहिरी लगा सकते हैं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि बायोमीट्रिक हाजिरी लगने के बाद कर्मचारी कामचोरी नहीं कर पाएंगे। हर हाल में उन्हें फील्ड में जाना होगा। सुबह और शाम हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed