{"_id":"5a5d00b54f1c1b5e268b4a01","slug":"101516044469-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारू स्पोर्ट्स ने जीती अंडर-12 क्रिकेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारू स्पोर्ट्स ने जीती अंडर-12 क्रिकेट चैंपियनशिप
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
बारू स्पोर्ट्स ने फाइनल मुकाबले में सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी (एसबीसीए) को 83 रनों से शिकस्त देकर पहली इंद्री देवी असवाल स्मृति अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को रेंजर्स मैदान में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बारू स्पोर्ट्स की टीम टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 47.4 ओवर में 214 रनों पर ढ़ेर हो गई। टीम के ओपनर आयुष देशवाल (50) और कृष्णा बर्थवाल ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा अभ्युदय ने 53, समर्थ सेमवाल ने 20 और आरव महाजन ने 14 रनों की पारी खेली। एसबीसीए के लिए प्रणव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 11 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके अलावा हर्ष छमलवाण, सुजल रावत, आदित्य चक्रवर्ती और पार्थ द्रविड़ ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी एसबीसीए की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 36.2 ओवर में 131 रनों पर ढ़ेर हो गई। टीम की शुरूआत बेहद खराब रही, जब ओपनर अविरल मिश्रा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम ने 35 रन तक पांच विकेट खो दिए। हर्ष छमलवाण (55) ने आदित्य चक्रवर्ती के साथ छठे विकेट के लिए 30 और शंकर थापा (20) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। बारू के इशांत तिवारी और आरव महाजन ने दो-दो और सम्यक शास्त्री, निखिल रावत, कृष्णा किमोठी व अवजोत सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हर्ष छमलवाण मैन ऑफ द सीरीज, आयुष देशवाल बेस्ट बैट्समैन, अवजोत सिंह बेस्ट बॉलर और संस्कार थापा बेस्ट विकेटकीपर चुने गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डीके मिश्रा, शक्ति सिंह, अमित सिंह, शुभम कुकशाल, पीसी वर्मा, कुंवर असवाल, सुशील जोशी, शिवेंद्र रावत, राजेंद्र मेहता, रवि बिष्ट, मनोज रावत, प्रताप भंडारी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।