{"_id":"5a4d3bdd4f1c1b4a198b4adb","slug":"101515011037-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव पर सुबह पांच बजे निकलेगा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव पर सुबह पांच बजे निकलेगा नगर कीर्तन
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
नगर कीर्तन के दौरान लोगों को जाम से होने वाली परेशानी को देखते हुए श्री गुरु सिंह सभा चन्नी गुट ने श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 351वें प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार सुबह पांच बजे नगरी कीर्तन निकालने का फैसला किया है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा रेसकोर्स से शुरू होगा। जिसका मुख्य आकर्षण गुरु की पालकी होगी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में बुधवार को श्री गुरु सिंह सभा चन्नी गुट के अध्यक्ष हरचरण सिंह चन्नी ने पत्रकारों को बताया कि सिख संगत शुक्रवार को नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक गुरु पर्व मनाएगी। बताया कि आमतौर पर दोपहर या शाम को नगर कीर्तन निकालने पर शहर की सड़कों पर जाम लग जाता है। जिसे देखते हुए इस बार सुबह पांच बजे नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिससे आम जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया कि नगर कीर्तन सुबह पांच बजे गुरुद्वारा रेसकोर्स से शुरू होकर गुरुद्वारा आढ़त बाजार पहुंचेगा। गुरु की भव्य पालकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। जिसमें बैठकर रागी सबद कीर्तन किए जाएंगे।
वहीं, गुरुद्वारा रेसकोर्स में गुरु का दीवान सजाया जाएगा। जहां शाम छह बजे श्री दरबार साहिब अमृतसर से रागी रविंद्र सिंह, चंडीगढ़ से बलविंदर सिंह रंगीला सबद सुनाएंगे। इसके अलावा देहरादून के करन सिंह, बूटा सिंह, श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब कीर्तन अकादमी, विरेंद्र पाल सिंह, धर्म प्रचार कमेटी द्वारा भी सबद गायन होगा। सभा के महासचिव डीपी सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान खालसा परेड प्रतियोगिता भी होगी। जिसके जरिये बच्चों को धार्मिक बातें बताई जाएंगी। वहीं, गतका प्रदर्शन करने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि एक से चार जनवरी तक नानकशाही कैलेंडर चेतना समागम चल रहा है। जो गुरुद्वारा धर्मपुर गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब गोबिंदगढ़, गुरुद्वारा लक्खीबाग, संजय कॉलोनी, गुरमत केंद्र रेसकोर्स में चल रहा है। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमजे सिंह, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, धर्मप्रचार कमेटी से सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.....................
गुरुद्वारा श्री गुरु सभा में अखंड साहिब का पाठ शुरू
आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सभा आढ़त बाजार में श्री अखंड साहिब का पाठ शुरू हो गया है। वहीं, गुरुद्वारा रेसकोर्स में बृहस्पतिवार को धर्म प्रचार कमेटी द्वारा अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।