{"_id":"5a47fb6f4f1c1b0d698c51b4","slug":"101514666863-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न की तैयारी पूरी, आज रात मचेगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न की तैयारी पूरी, आज रात मचेगा धमाल
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
राजधानी में नये साल के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज रात शहर में लोग लाइव डीजे की धुन पर धमाल मचाएंगे। कहीं बेली डांसर अपना जलवा बिखेरेंगी तो कहीं पंजाबी सिंगर अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झुमाएंगे। कई जगहों पर बाहर से आए मास्टर शेफ लोगों के लिए लजीज व्यंजन बनाएंगे तो कई कार्यक्रमों में सेलिब्रिटी बच्चे आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
................................
एच-2 क्लब में मेघालय का डीजे
बल्लुपुर चौक स्थित एच -2 क्लब में नए साल का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनेगा। यहां मेघालय से आया डीजे पार्टी में चार चांद लगाएगा। वहीं, वुमनिया बैंड भी पार्टी की शान बढ़ाएगा। क्लब में लड़कियों के लिये प्रवेश मुफ्त है। वहीं, यहां पार्टी में शिरकत करने के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। जिसमें लड़कों के लिये काला और लड़कियों के लिये लाल रंग निर्धारित किया गया है। पार्टी में बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।
........................
स्काई हब में धमाल मचाएंगे पंजाबी सिंगर
ईश्वर टावर नियर बंगाली कोठी स्थित स्काई हब में नये साल के जश्न में पंजाबी सिंगर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, दूसरी ओर लोग बोन फायर और फायर बर्क का मजा भी उठा सकेंगे। पार्टी में बेस्ट कपल भी चुना जाएगा। बेस्ट कपल को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिये विभिन्न खेल भी रखे गए है। पार्टी में एक कपल की एंट्री फीस दो हजार रुपये है।
विज्ञापन
..............................
रमाडा में बेली डांसर बिखेरेंगी जलवे
चकराता रोड स्थित रमाडा में नए साल के जश्न में बेली डांसर जलवे बिखेरेंगी। साथ ही भांगड़ा ग्रुप भी ढोल की थाप पर अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा कपल लिये कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। रात को 12 बजे केक काट कर नए साल का स्वागत किया जाएगा।
............................
डग आउट में झुमाएंगे डीजे विनायक शर्मा
चकराता रोड स्थित डग आउट में दून के फैमस डीजे विनायक शर्मा पार्टी में धूम मचाएंगे। डग आउट में केवल परिवार के लिये ही एंट्री है। जिसमें 3500 रुपये में पूरा परिवार नए साल का जश्न मना सकता है। पार्टी में मिस्टर और मिस डग आउट भी प्रस्तुति देकर शान बढ़ाएंगे।