फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 year jagatram story sure inspired everyone

युवाओं के लिए मिसाल, 100 साल के जगतराम की फिटनेस

Mon, 19 Mar 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
100 year jagatram story sure inspired everyone
jagat ram - फोटो : amar ujala

उम्र 100 साल, फिटनेस युवाओं की तरह। ऐसे ही फिट बुजुर्ग जगतराम ने रविवार को जीवन के 100 वर्ष पूरे कर लिए। इस खास जश्न में न केवल उनके बेटे बल्कि 21 पोते और पड़पोते भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बेहद सरल स्वभाव के जगतराम की जिंदगी का रूटीन भी सरल है। वह पांच साल की उम्र से व्यायाम कर रहे हैं। साधारण भोजन और मौसमी फलों में उनकी दीर्घायु का राज छिपा हुआ है। 
विज्ञापन


सोड़ा सरौली निवासी जगतरात का कहना है कि बचपन में उनका स्कूल घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था। वह भाई हर्षपति के साथ पैदल स्कूल जाते थे। तैराकी, घुड़सवारी के साथ ही उन्हें फुटबाल का शौक था। नौवीं कक्षा में फुटबाल टीम का कैप्टन बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगतराम को हर बात तारीखवार याद

100 year jagatram story sure inspired everyone
jagat ram
बताते हैं कि वह श्रीनगर मैच खेलने जाते थे। जिंदगी के इस पड़ाव में भी उनकी फिटनेस बेमिसाल है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां बातों को याद रखना हर किसी के लिए मुश्किल रहता है, वहीं जगतराम को हर बात तारीखवार याद है।

पूछने पर बताते हैं कि सात जुलाई 1944 को आर्डिनेंस फैक्ट्री में उनकी नौकरी लगी थी। 31 मार्च 1978 को ऑफिसर सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर हुए। 17 अगस्त 1959 को सोड़ा सरौली में जमीन ली। 
 

शाकाहारी भोजन करें और तंदरुस्त रहें 

100 year jagatram story sure inspired everyone
jagat ram
जगतराम कहते हैं कि अगर आपकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं है तो इसका असर पर्सनैलिटी पर पड़ता है। युवाओं को अपना तेज बनाकर रखना है तो रोजाना व्यायाम करना पड़ेगा।

आज के युवाओं को लगता है कि मीट और अन्य फूड सप्लीमेंट से बॉडी बनती है, जबकि यह गलत है। मैं शुद्ध शाकाहारी हूं, इसके बाद भी फिट हूं। शाकाहारी भोजन कर हम तंदुरुस्त रह सकते हैं।

यह है जगतराम की फिटनेस का राज 
5 बजे सुबह उठना और नित्य क्रिया, 6.30 बजे तक पूजा करना, 7 से 9 बजे तक व्यायाम और योग, 10:30 बजे चार रोटी, सब्जी, दाल और चावल घी के साथ, 11:00 बजे घी डालकर एक गिलास दूध पीना, 2 बजे दोपहर में मौसमी फल खाते हैं, 6 बजे शाम तक भोजन, इसके बाद मिठाई खाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed