फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 Crore Corona Vaccination in India: who take Double dose of vaccine will be able to travel free by ropeway In Haridwar

100 Crore Vaccination: वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाले हरिद्वार में रोपवे से कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Thu, 21 Oct 2021 10:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Oct 2021 10:20 PM IST
सार

उषा ब्रेको लिमिटेड उड़न खटोला की ओर से स्वाभिमान योजना शुरू की गई है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि योजना के तहत कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए योजना चलाई है।

विज्ञापन
100 Crore Corona Vaccination in India: who take Double dose of vaccine will be able to travel free by ropeway In Haridwar
रोपवे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा सौ करोड़ के पार होने पर रोपवे से मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। रोपवे संचालित करने वाली उषा ब्रेको की ओर से चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर पर जाने वाले दोनों डोज लगवा चुके पहले सौ श्रद्घालुओं को यह सुविधा देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देशभर में सौ करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का आंकड़ा पार कर लिया गया है। इस खुशी में उषा ब्रेको लिमिटेड उड़न खटोला की ओर से स्वाभिमान योजना शुरू की गई है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि योजना के तहत कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए योजना चलाई है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति टीका लगवा सके। 
विज्ञापन


100 Crore Vaccination: देहरादून में वैक्सीन की पहली डोज 100 फीसदी लगी, दूसरी खुराक भी 51.10 प्रतिशत पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना के तहत 24 अक्तूबर से कंपनी के देशभर के प्रत्येक रोपवे पर दोनों डोज लगवाने वाले प्रथम सौ लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि पहले दिन सौ लोग डबल डोज वाले नहीं आए तो अगले दिनों तक योजना लागू रहेगी। जैसे ही सौ लोग योजना का लाभ उठा लेंगे उसके बाद समाप्त हो जाएगी।

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 14 नए संक्रमित मिले, 176 हुई मरीजों की संख्या

यह योजना मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे के अलावा देश के गिरनार रोपवे जूनागढ़, मां महाकालीका देवी उड़न खटोला पावागढ़, मां अंबाजी उड़न खटोला गुजरात, जटायु पारा रोपवे कोल्लम केरला व मालमपुझा रोपवे पालक्कड़ केरल में भी यह योजना लागू की गई है।  योजना का फायदा देशभर के व्यक्ति उठा सकते हैं। मुफ्त रोपवे यात्रा का लाभ उठाने के लिए दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed