{"_id":"617198e13c3e1b75e37cca40","slug":"100-crore-corona-vaccination-in-india-who-take-double-dose-of-vaccine-will-be-able-to-travel-free-by-ropeway-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 Crore Vaccination: वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाले हरिद्वार में रोपवे से कर सकेंगे मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 Crore Vaccination: वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वाले हरिद्वार में रोपवे से कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
Thu, 21 Oct 2021 10:20 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:20 PM IST
सार
उषा ब्रेको लिमिटेड उड़न खटोला की ओर से स्वाभिमान योजना शुरू की गई है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि योजना के तहत कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए योजना चलाई है।
विज्ञापन
रोपवे
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा सौ करोड़ के पार होने पर रोपवे से मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। रोपवे संचालित करने वाली उषा ब्रेको की ओर से चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर पर जाने वाले दोनों डोज लगवा चुके पहले सौ श्रद्घालुओं को यह सुविधा देने का एलान किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देशभर में सौ करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का आंकड़ा पार कर लिया गया है। इस खुशी में उषा ब्रेको लिमिटेड उड़न खटोला की ओर से स्वाभिमान योजना शुरू की गई है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि योजना के तहत कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए योजना चलाई है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति टीका लगवा सके।
विज्ञापन
100 Crore Vaccination: देहरादून में वैक्सीन की पहली डोज 100 फीसदी लगी, दूसरी खुराक भी 51.10 प्रतिशत पूरी
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 24 अक्तूबर से कंपनी के देशभर के प्रत्येक रोपवे पर दोनों डोज लगवाने वाले प्रथम सौ लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि पहले दिन सौ लोग डबल डोज वाले नहीं आए तो अगले दिनों तक योजना लागू रहेगी। जैसे ही सौ लोग योजना का लाभ उठा लेंगे उसके बाद समाप्त हो जाएगी।
उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 14 नए संक्रमित मिले, 176 हुई मरीजों की संख्या
यह योजना मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे के अलावा देश के गिरनार रोपवे जूनागढ़, मां महाकालीका देवी उड़न खटोला पावागढ़, मां अंबाजी उड़न खटोला गुजरात, जटायु पारा रोपवे कोल्लम केरला व मालमपुझा रोपवे पालक्कड़ केरल में भी यह योजना लागू की गई है। योजना का फायदा देशभर के व्यक्ति उठा सकते हैं। मुफ्त रोपवे यात्रा का लाभ उठाने के लिए दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।